पानीपत। स्वास्थ्य विभाग अब जिले में चिरायु योजना के पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए मई में विशेष अभियान चलाएगा। अभियान की शुरुआत का अब तक दिन निश्चित नहीं किया गया है। अधिकारी जल्द बैठक लेकर दिन निश्चित करेंगे। जिले में अब भी 1.80 लाख लोगों के गोल्डन कार्ड नहीं बने हैं। इनको तलाश किया जाएगा। इसमें आशा वर्करों की मदद ली जाएगी। पानीपत में कुल 8 लाख 9820 लाभार्थी हैं, इनमें से 6 लाख 29497 ने अपने कार्ड बनवाएं हैं। 75 हजार मरीजाें अब तक 105 कराेड़ का इलाज करवा चुके हैं। लाेग भी खुद कार्ड बनवा सकते हैं। पानीपत काे मुख्यालय से राेजाना 3005 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है। जिले में 54 निजी अस्पताल चिरायु योजना के पैनल पर है। इनके अलावा 28 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भी चिरायु योजना के पैनल पर हैं।चिरायु योजना के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पासी ने बताया कि अब जिले में दो माह तक गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान शुरू होगा। इसमें आशा वर्करों की मदद ली जाएगी। उनको प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया जाए। मई में दिन निश्चित कर अभियान की शुरुआत करेंगे ।