फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उनकी पत्नी के साथ यूपी में हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर व उनकी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के झिंझाना के बिडौली में बदसलूकी और हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उनकी चलती कार पर हमला किया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर झिंझाना थाना पुलिस ने कार सवार अज्ञात छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-सात निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिलराज सिंह ने बताया कि वह अपनी शिक्षिका पत्नी सैफाली के साथ वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी कार में सवार होकर चौसाना क्षेत्र से बिडौली होते हुए पानीपत लौट रहा था। वे बिडौली पुल के नीचे पहुंचे तो बीच सड़क में एक कार खड़ी थी। उसने उनको कार को सड़क से हटाने को कहा तो उन्होंने अपनी कार को नहीं हटाया। बल्कि कार से उतरकर उनकी कार के पास आए और उनसे अभद्रता करते हुए उनकी पत्नी की तरफ आपत्तिजनक इशारे किए। उन्होंने आरोपियों के हरकतों का विरोध किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो दंपती अपनी कार लेकर वहां से चल दिए। जब वे यमुना पुल से थोड़ा पहले पहुंचे तो आरोपी अपनी कार को रॉन्ग साइड लेकर आए और उनकी चलती कार पर हमला कर दिया। दंपती वहां से किसी तरह जान बचाकर निकले। इसके बाद आरोपी गाली गलौज करते हुए वहां से चले गए। पीड़ित दंपती ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ पाए। इस मामले में दिलराज सिंह की पत्नी की तरफ से थाना झिंझाना थाना पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें