फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से सोने की चेन झपटी

Sat, 14 Jun 2014 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा के बागवाला मोहल्ला में एक बदमाश ने सैर के लिए निकली महिला से सोने की चेन झपट ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वीना हर रोज की तरह शनिवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे घर से अपने पति डॉ. संपत के साथ सैर के लिए गोल्डन पार्क जा रही थी।

गली से कुछ दूरी पर सामने से मोबाइल पर बात करते एक युवक आया और नजदीक पहुंचने पर झपट्टा मार गले से सोने की चेन छीन ली।

उन्होंने उसको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह गली के कोने पर बाइक लेकर खडे़ अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें