फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छोटी-छोटी समस्याओं का नहीं हो पाया समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जनता समाधान शिविर में लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का भी समाधान नहीं हो पाया। दो घंटे चले शिविर में 21 लोगों ने अपनी शिकायत रखी। इनमें बिजली, पानी, पीपीपी, पेंशन और राशन कार्ड की अधिक रही। गांव में नाली सफाई और जिला सचिवालय में सक्रिय चोर गिरोह ही शिकायत भी केवल कार्रवाई के भरोसे तक सीमित रही। ऐसे में फरियादियों को अधीनस्थ अधिकारियों से मिलने का आश्वासन लेकर लौटना पड़ा। जनता समाधान शिविर वीरवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में लगाया गया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने शिविर में लोगों की समस्या सुनी। उनके सामने 21 लाेगों ने अपनी शिकायतें रखी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता समाधान शिविर का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उनका मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ हर शिकायत पर गंभीरता से काम कर रहा है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि आम नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। फैमिली आईडी से संबंधित त्रुटियों, आय सत्यापन, जन्मतिथि सुधार और अन्य तकनीकी दिक्कतों की कई शिकायतें सामने आईं। इनके समाधान किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें