फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इसराना में झुग्गी जलकर राख , दो बच्चियां बाल बाल बची

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। इसराना की विश्वकर्मा कॉलोनी में एक झुग्गी में शुक्रवार सुबह अज्ञात कारण से आग लग गई। जब आग लगी तब झुग्गी में रहने वाले दंपती मजदूरी के लिए ईंट भट्ठे पर जा चुके थे और झुग्गी में दो बेटियां सो रही थीं व एक गाय बंधी हुई थी। आग की तपिश महसूस होने पर गाय रस्सी तुड़ा कर भागी तो दोनों बेटियों की नींद टूटी। दोनों बेटियां भी जान बचा कर झुग्गी से बाहर निकल गईं।
विज्ञापन

झुग्गी मालिक सुलेंद्र व उसकी पत्नी ममता ने बताया कि वे दोनों शुक्रवार सुबह मजदूरी के लिए ईंट भट्ठे पर चले गए थे। कुछ ही देर में उन्हें किसी पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनकी झुग्गी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वे दोनों झुग्गी पर आए तो सब कुछ जला हुआ था। झुग्गी में आग लगने पर हुई तपिश से झुग्गी में बंधी हुई गाय रस्सी तुड़वा कर निकल भागी। गाय के भागने का शोर सुन कर झुग्गी में सो रही उसकी दोनों बेटियां भावना व अंजली जाग गई। दोनों ने झुग्गी से बाहर भाग कर जान बचाई। झुग्गी में उनका सारा सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित दंपती ने बताया कि उनके पास न तो सिर छुपाने के लिए झोपड़ी व न ही खाने के लिए अनाज है। झुग्गी में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। आस पड़ोस के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें