मतलौडा। न्यू एरा पब्लिक स्कूल मतलौडा में खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और खेलों में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग में एसके स्कूल सुताना ने प्रथम तथा जीएसएसएस स्कूल शेरा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-17 आयु वर्ग में एसके स्कूल सुताना ने प्रथम तथा भारतीय विद्या निकेतन स्कूल भालसी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों का चयन अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी सैनी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने कहा कि न्यू एरा पब्लिक स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जो प्रयास कर रहा है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। संवाद