फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सामूहिक दुराचार के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव में डेरे व मछली फार्म पर हत्या व सामूहिक दुराचार के मामले में सीआईए-3 ने छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत के हिलवाड़ी गांव निवासी दिनेश ने सरगना समेत अन्य साथियों के साथ एक दिन पहले रैकी की थी। इसके आधार पर मुख्य आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी एक अन्य मामले में पानीपत की जिला जेल में बंद था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

सीआईए-3 प्रभारी अंकित ने बताया कि आरोपी दिनेश निवासी बागपत के हिलवाड़ी गांव ने गैंग के सरगरना राजू और नवीन के साथ मिलकर 19 सितंबर की रात मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव में जाकर रैकी की थी। जिसके बाद राजू ने अगले दिन जयभगवान, नरेंद्र, ज्योति के साथ मिलकर 20 सितंबर की रात पहले मछली फार्म पर महेंद्रपाल के साथ मारपीट की और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर महेंद्रपाल की पत्नी के साथ मारपीट की। जिससे उसकी अगले दिन सुबह मौत हो गई थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने इसके बाद करीब 800 मीटर दूर एक अन्य डेरे पर परिवार को बंधक बनाकर तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार की वारदात को अंजाम दिया था और जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस इस मामले में सरगना राजीव उर्फ राजू, जयभगवान, नरेंद्र, नवीन व सोनू को गिरफ्तार किया था। जबकि एक आरोपी ज्योति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। सीआईए ने अब महेंद्रपाल की पत्नी बिमला की हत्या के मामले में आरोपी दिनेश को 120बी धारा में गिरफ्तार किया है।

आरोपी का पहले भी है आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिसकर्मी ललित ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिनेश गांव में कोल्हू पर काम करता है। आरोपी दिनेश का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर उत्तरप्रदेश में चोरी के चार मामले दर्ज हैं। वह इनमें गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी दिनेश पानीपत जेल में बंद था। जिसको बिमला हत्याकांड में शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस ने शामिल जांच किया और पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पलड़ी गांव में कर चुके दुष्कर्म और लूटपाट
इसराना थाना के अंतर्गत एक डेरे पर रहने वाली महिला के साथ आरोपी सामूहिक दुराचार कर चुके हैँ, इस मामले में भी सीआईए-1 आरोपी को जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लेगी और उससे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें