पानीपत। सेक्टर-25 में ढाबे पर खाना खाने गए एक युवक पर छह युवकों ने कहासुनी के बाद चाकू से हमला कर दिया। घायल को दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया। घायल की शिकायत पर चांदनीबाग थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नांगल खेड़ी गांव निवासी आकाश ने बताया कि 25 मई को रात करीब नौ बजे वह अपने दोस्त मोहित व सन्नी के साथ बाइक पर खाना खाने के लिए सेक्टर 25 में गया था। खाना खाकर बाहर निकले तो बाहर भानु कामराड़ को पोता, साहिल मलिक, राहुल, साहिल सैनी और उसके दो साथी बाहर खड़े थे। उनके साथ कहासुनी हो गई। इसी रंजिश में आरोपियों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर चाकू, लात-घूसे व पत्थर से हमला किया। जाते समय आरोपी उसकी चेन, अंगूठी और बाली निकाल ले गए।