पानीपत। बुधवार को कोरोना के छह केस मिले हैं। ये पिछले पांच माह में एक दिन में मिली सबसे बड़ी संख्या है। सभी संक्रमितों को भी होम आइसोलेट कर दिया है। अब जिले में कोरोना के 15 केस एक्टिव हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग इन्फ्लूएंजा एच 3 एन 2 की गाइडलाइन के तहत काम नहीं कर पा रहा है। सिविल अस्पताल में लगातार सोशल डिस्टेंसिंग के नियम टूट रहे हैं। अस्पताल में एक भी रोगी मास्क लगाए नहीं मिलता। लोगों को इन्फ्लूएंजा के खिलाफ जागरूक करने के लिए बोर्ड या नोटिस भी नहीं लगाएं गए हैं। अस्पतालों में बेपरवाह भीड़ से डॉक्टर भी चिंतित हैं।