फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो युवकों के ट्रेन से कटने पर मौत के मामले में एसआईटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। संदिग्ध परिस्थितियों में उत्तर संपर्क क्रांति की चपेट में आने से दो युवकों की मौत के मामले में जीआरपी की एसपी संगता कालिया द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही मृतकों के परिजनों से घटना की जानकारी ली। कुछ दिन पहले परिजनों ने एसपी संगीता कालिया से अंबाला में मिलकर दोनों युवकों की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद एसपी ने एसआईटी गठित की थी।
विज्ञापन

शनिवार को एसआईटी, जिसमें डीएसपी जीआरपी धीरज कुमार अंबाला हेडक्वार्टर, सीआईए जीआरपी इंचार्ज जोगिंद्र, एसएचओ जीआरपी करनाल जसबीर सिंह और समालखा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परिजनों से बात करने के साथ ही मौका निरीक्षण किया गया है। इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। अभी जांच जारी है। ज्ञात हो कि दिल्ली से अंबाला रेलवे ट्रैक पर उत्तर संपर्क क्रांति की चपेट में आने से राजस्थान कॉलोनी निवासी दो युवकों की मौत हो गई। हादसा समालखा रेलवे स्टेशन के पास अप ट्रैक पर करीब रात 10 बजे हुआ था। जब दोनों युवक श्याम और सागर काम से वापस लौट कर लाइन पार स्थित कॉलोनी में अपने घर जा रहे थे। वहीं परिजनों ने दोनों की मौत के बाद हत्या की आशंका जताते हुए एसपी जीआरपी से मामले की जांच करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें