भैयादूज पर अपने भाई को तिलक लगाती छोटी बच्ची। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। शहर में भैया दूज का पर्व बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने तिलक लगाकर अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर अपने स्नेह का इजहार किया। बहनोंं ने अपने भाइयों की आरती उतारी और तिलक लगाकर उन्हें मिठाई खिलाई। शहर और गांव दोनों ही क्षेत्रों में सुबह से ही घरों में तैयारियों का माहौल रहा। मिठाइयों की दुकानों पर रौनक देखने को मिली और बाजारों में लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। बड़ी संख्या में लोग मिठाई की दुकान पर मिठाई खरीदने के लिए पहुंचे। शहर के मौजिज व्यक्तियों ने इस पर्व को भाई-बहन के स्नेह और परिवारिक एकता का प्रतीक बताते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।