फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बहन और भाई पर चाकू व कटर से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चांदनी बाग कॉलोनी में रंजिशन एक परिवार की दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने बहन भाई पर घर में घुसकर चाकू व कटर से हमला कर दिया। हमले में भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन

चांदनी बाग कॉलोनी निवासी भगवान ने बताया कि उनका दो साल पहले कॉलोनी के ही मनोज, सूरज, चांद, रेनू व मीना के साथ झगड़ा हुआ था। जब से वह उनके साथ रंजिश रखते हैं। शुक्रवार को उसका बेटा गुरमीत व बेटी अजीत कौर घर थे। मनोज, सूरज, चांद, रेनू व मीना ने घर में घुसकर चाकू व कटर से दोनों पर हमला कर दिया। उन पर लाठी डंडों से भी हमला किया गया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बेटे गुरमीत ने उन्हें कॉल कर इसकी जानकारी दी। वह घर आए और बेटे बेटी को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां मेडिकल परीक्षण के बाद उन्होंने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें