पानीपत। बिल्लू कॉलोनी में चोरों ने एक मकान में घुसकर चांदी के जेवर व 80 हजार रुपये चोरी कर लिया। वारदात के वक्त परिवार भी वहीं पर सो रहा था। रात को दो बजे मकान मालिक को वारदात के बारे में पता चला। उन्होंने शुक्रवार सुबह पुलिस को घटना की शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिल्लु कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ वीरवार रात 10 बजे कमरे को बंद कर सो गए थे। जब वह रात दो बजे पेशाब करने उठा तो उसे अलमारी खुली मिली। जांच करने पर अलमारी से उसे उसकी पत्नी की चांदी की पांच व आर्टिफिशियल 12 चुटकी चोरी मिली। इसके अलावा अलमारी से 80 हजार रुपये भी चोरी मिले।