फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चुलकाना धाम में दर्शन कर बाबा के साथ श्याम भक्तों ने खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। श्री श्याम बाबा मंदिर चुलकाना में भक्तों ने बाबा के दर्शन कर प्रांगण में रंगों की होली खेली। इसको लेकर पूरा दिन भक्तों की बाबा के दर्शनों को लेकर लाइन लगी रही। दूर-दूर से भक्त निशान लेकर पैदल बाबा के दर पर पहुंचे। श्याम भक्त रविवार सुबह ही चुलकाना धाम में आना शुरू हो गए। इसके साथ दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। मंदिर परिसर में सुबह ही भक्तों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

भक्तों की टोली बाबा का निशान लेकर पैदल ही पहुंचे। बाबा के दर्शन कर मंदिर में होली खेली। भक्तों ने एक दूसरे को रंग लगाया और बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारियों ने भक्तों को तिलक लगाकर उनको होली की शुभकामनाएं दी। मंदिर प्रबंधन के प्रधान रोशनलाल छौक्कर ने बताया कि मंदिर में भक्तों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता है। इस बार अन्य वर्षों से दोगुना भक्त पहुंचे। बाबा के दर्शनों को कोई परेशानी नहीं आने दी गई। विदित है कि 17 मार्च को श्याम फाल्गुन महोत्सव शुरू हुआ था। पहले दिन ही पानीपत से दो पैदल यात्रा पहुंची थी। इसके साथ आसपास के शहरों से भी दर्जनों पैदल यात्रा पहुंची थी। मंदिर में 20 और 21 मार्च को एकादशी और द्वादशी पर विशेष महोत्सवका आयोजन किया गया था। रविवार को होली महोत्सव का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें