पानीपत। श्री विश्वकर्मा मंदिर सभा की ओर से 17 सितंबर को श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। सभा के मीडिया प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि समारोह में समाजहित में सराहनीय कार्य व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने पर समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। बुधवार सुबह नौ बजे हवन किया जाएगा। इसके बाद भजन और फिर सम्मान समारोह किया जाएगा। संवाद