पानीपत। श्रेया सिंह वेडल दिखाती हुई।
- फोटो : Panipat
पानीपत। 33 वीं हरियाणा स्टेट जूनियर ताईक्वांडो चैंपियनशिप में एमएसडी विद्यालय की श्रेया सिंह गुर रजत पदक जीतकर लौटी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेया सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर स्टेट चैंपियनशिप में अपना नाम दर्ज किया। स्टेट जूनियर चैंपियनशिप 18 से 20 सितंबर को अंबाला में आयोजित हुई जिसमें श्रेया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। श्रेया के अध्यापकों ने बताया कि वह खेलकूद के साथ साथ पढ़ाई में भी अव्वल है।