फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चातुर्मास में श्रेयांश मुनि का आशीर्वाद लेने पहुंचे दिल्ली, उज्जैन से श्रावक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रवचन प्रभाकर गुरुदेव रोहित मुनि महाराज, राजा खेड़ी के लाल श्रेयांश मुनि महाराज, रजत मुनि महाराज ठाणे-3 का राजाखेड़ी गांव में चातुर्मास पर हैं। चार महीने के वर्षाकाल में गांव राजाखेड़ी में सुख साता पूर्वक विराजमान है। पूरे गांव में धर्म की लहर जगी हुई है। सुबह प्रवचन का प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु लाभ ले रहे हैं। आस-पास के गांव कुटानी, बबैल, मौहाली, उग्राखेड़ी, रिसालु से भी श्रावक प्रतिदिन प्रवचन सुनने के लिए पहुंचे। शुक्रवार को प्रवचन सुनने व महाराज के दर्शन के लिए पवन जिंदल, संघ संचालक उतर क्षेत्रीय संघ अपने साथियों के साथ व शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा पहुंचे। एसएस जैन सभा ने इन्हें माला, पटका, शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पवन जिंदल के कहा कि आज के युग में जैन संत ही इतनी कठिन तपस्या करते हैं। जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। जैन संत आज युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। महाराज के प्रवचन सुनने के लिए श्रावक संजय जैन, नवीन जैन, दिल्ली से पंकज बिश्नोई, उज्जैन व दिल्ली से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें