फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पैसों के लेन-देन विवाद में दुकानदार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देसराज कॉलोनी में पैसों के लेन-देन विवाद में तीन आरोपियों ने एक दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल दुकानदार ने मामले की शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


देसराज कॉलोनी निवासी प्रवेज ने बताया कि वह फूल सजाने का काम करता है। उसका कैराना निवासी फैजान के साथ पैसों का लेन-देन था। छह सितंबर को रात आठ बजे वह देसराज कॉलोनी स्थित अपनी दुकान में बैठा हुआ था। उसकी दुकान पर दिलशाद, अरशद व फैजान आए। जिन्होंने शराब पी रखी थी। फैजान ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। दिलशाद ने उसके कान पर थप्पड़ मारा, मुक्के मारे। अरशद व फैजान दोनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें