फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए जूते

Sun, 05 Oct 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बच्चों को जूते वितरित करते मुखिया दिनेश कुमार व अन्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
समालखा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिंडार में शनिवार को जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क जूते वितरित किए गए। एसएमसी प्रधान एवं ग्राम पंचायत सरपंच प्रेम सिंह ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की मदद करना सबसे बड़ी सेवा है। लोगों को इसके लिए हर समय तैयार रहना चाहिए। उन्होंने स्कूल मुखिया दिनेश कुमार का इसमें सहयोग करने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्कूल मुखिया ने आगे आकर आगामी मौसम के अनुसार जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क जूते वितरित किए। इससे बच्चे ठंड से बच सकेंगे और वे स्वास्थ्य हानि से बचकर अपनी पढ़ाई अच्छे से कर पाएंगे। मुखिया दिनेश कुमार ने बताया कि वे समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों को आवश्यकता का सामान देकर मदद करते आ रहे हैं। इस अवसर पर सरिता, सरोजबाला, अमन, हरिओम, राजेश व रविंद्र उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें