अंबाला छावनी की राय मार्केट में दुकान के बाहर सड़क पर रखे लोहे के रैक को पीछे धकेलते सदर थाना प
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए राय मार्केट पहुंचे सदर थाना प्रभारी एक विवाद में फंस गए हैं। यह विवाद दुकान के बाहर रखे लोहे के रैक के कारण पनपा गया। घटना 24 नवंबर की है। इसकी एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फुटेज में सदर थाना प्रभारी दुकान के बाहर रखे लोहे के रैक को पहले लात और फिर हाथ से पीछे धकेलते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान लोहे का रैक नीचे गिर जाता है और वह आगे निकल जाते हैं। यह घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना प्रभारी के इस रवैये को लेकर अंबाला एसपी अजीत शेखावत ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस प्रकार के व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। संवाद