फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिवमय हुआ सनौली रोड, शिविरों में हो रही भक्तों की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। दो अगस्त को शिवरात्रि का पर्व है। इससे पहले सनौली रोड शिवमय हो चुका है। बम भोले के जयकारें लगाते हुए कांवड़िये गुजर रहे हैं। कांवड़िये विभिन्न प्रकार की आकर्षित कांवड़ लेकर आ रहे हैं। सनौली रोड पर कांवडि़यों के लिए भंडारों का आयोजन किया गया है। पंडालों में कांवड़ियों के लिए दवाओं का भी प्रबंध किया गया है। शिविरों में छोटे छोटे बच्चे कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। कांवड़ियों को टूटी सड़कों से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यमुना पुल के आसपास कांवड़ियों के लिए मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा हैं। यमुना नदी के दोनों किनारे व मेन हरिद्वार रोड़ यमुना बांध तामशाबाद टोल के पास व गोशाला मंदिर को शिव भक्तों ने साफ सफाई कर फूलों व लाइट से सजाया गया हैं। सावन माह में पूरे माह शिव मंदिरों में भक्त जहां विशेष पूजा अर्चना करने आते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें