सनौली। शिवरात्रि पर्व पर सनौली यमुना घाट पर शिवभक्त कांवडियों के साथ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और पूजा की। बोल बम, बम-बम भोले के जयकारों से सनौली यमुना घाट गूंजता रहा। यमुना में स्नान कर हरियाणा व राजस्थान के शिवभक्त अपने गंतव्यों की ओर लौट रहे हैं।
सुरक्षा को लेकर घाट पर पुख्ता इंतजाम हैं। शिव रात्रि पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर हरियाणा के शिवभक्त कांवड़िए बडी संख्या में सनौली क्षेत्र से गुजर रहे हैं। सनौली हरियाणा-यूपी सीमा पर पडऩे वाली यमुना नदी पर शिवभक्तों के जत्थे रुकते हैं। जहां वे यमुना नदी में स्नान कर मनोकामना मांग रहे हैं। इस दौरान जहां यमुना घाट पर वातावरण शिवमय बना हुआ है।
यमुना में शिवभक्तों के स्नान के दौरान कोई भी अनहोनी न हो, इसलिए बैरिकेडिंग कराने से लेकर पीएसी के साथ ही स्थानीय प्राइवेट गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। दूसरी ओर अधिकारी यमुना घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आते हैं। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए शिवभक्त व कांवडि़ए यमुना में स्नान कर रहे हैं। मंदिरों में शुक्रवार सुबह से ही भोले शंकर का जलाभिषेक किया गया। इससे पहले सनौली पानीपत नेशनल हाईवे पर जिले के आसपास के गांवों से युवा डाक कांवडि़यों की डाक कांवड़ देर रात तक दौड़ते हुए मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंचे। शुक्रवार सुबह से ही सभी शिवालयों में शिवरात्रि पर भगवान भोले शंकर नाथ का जलाभिषेक किया गया। वहीं सुबह से देर शाम तक सनौली हरिद्वार नेशनल हाईवे पर डाक कांवड़ियोंं और बाइक कांवडिय़ों की पूरे दिन भागदौड़ रही।