फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज से सात दिवसीय पुस्तक मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डीजीपी शत्रुजीत कपूर शनिवार को एसडी पीजी कॉलेज में सात दिवसीय पानीपत पुस्तक मेले का शुभारंभ करेंगे। ये पुस्तक मेला 23 अगस्त तक चलेगा। पुस्तक मेले में देश भर से प्रकाशक बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं। मेले मेें प्रतिदिन विमर्श, कार्यशाला एवं हरियाणवी लोक संस्कृति को समर्पित नाटक, रागिनी जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक पानीपत अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि मेले में समकालीन विषयों पर प्रतिदिन विमर्श का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 17 अगस्त सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, 18 अगस्त-इतिहास में पानीपत और पानीपत का इतिहास, साहित्य और इतिहास में अंतरसंबंध, 19 अगस्त-हमारी बसुंधरा, प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित बनाए-भविष्य को उज्जवल बनाए, 20 अगस्त-प्रदूषण मुक्त हो शहर हमारा, हरा भरा हरियाणा, 21 अगस्त-स्त्री समानता और नागरिक जबावदेही, 22 अगस्त-प्रकृति खेती समय की पहल, 23 अगस्त-भारतीय आयुर्वेद परंपरा एवं ज्ञान जीवन रक्षा का सूत्र है विषय पर विमर्श का आयोजन किया जाएगा।
कॉलेज के प्राचार्य डा. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि मेले में 50 से अधिक प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें नेशनल बुक ट्स्ट, साहित्य अकादमी, राजकमल प्रकाशन समूह, वाणी प्रकाशन समूह, प्रकाशन संस्थान समूह, नयी किताब, सामयिक प्रकाशन, रोहित बुक कंपनी जैसे संस्थानों ने हिस्सा ले रहे हैं। मेले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, रोहतक विश्वविद्यालय एवं कला के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले वरिष्ठ चित्रकारों के समूह द्वारा चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें