फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार से बरामद किए साढ़े सात लाख, आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश व हरियाणा के बॉर्डर पर पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है। सनौली थाना पुलिस ने यहां एक कार की जांच के दौरान साढ़े सात लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने कार सवार को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने यह रकम आयकर विभाग को सौंप दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सनौली पुलिस थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि उनकी टीम रविवार दोपहर को हरियाणा उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी वक्त उत्तर प्रदेश की ओर आ रही एक कार को रोका गया। कार सवार से उसका पता पूछा गया। उसकी पहचान राजीव निवासी सहारनपुर के रूप में हुई। कार की तलाशी के दौरान डिक्की से साढ़े सात लाख रुपये मिले। पूछताछ करने पर राजीव संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उन्होंने यह राशि आयकर विभाग को सौंप दी है। आयकार विभाग अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें