फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर गैस प्लांट और सोलर पैनल से होगी आत्मनिर्भरता : पंवार

विज्ञापन
पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार को सम्मानित करते गोशाला प्रबंधन। संवाद - फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी
विज्ञापन
पानीपत। गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए गोबर गैस प्लांट और सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। सरकार ने गोशालाओं को 83 करोड़ रुपये की राशि दी है। ये बात पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने सोमवार को गांव नौल्था स्थित बाबा लाठेवाली गोशाला के 25वें स्थापना दिवस पर कही। वे समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए थे। उन्होंने अपने कोष से गोशाला को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर पूरी तरह कटिबद्ध है और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा, एसएचओ महिपाल, भाजपा आईआईटी सेल अध्यक्ष सुनील, भाजपा नेता धर्मपाल जागलान, हरपाल मलिक, सुमित्रा जागलान, रोहतास दहिया, जसवीर टिटाना, सरपंच बलराज, पीटीआई सुरेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, सूरजभान जागलान व रामकुमार जागलान उपस्थित रहे। संवाद

पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार को सम्मानित करते गोशाला प्रबंधन। संवाद- फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें