फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत डिस्टि्क्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को जिला की क्रिकेट टीम के लिए अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। यहां 70 में से 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया। ये खिलाड़ी अगले महीने कैंप में भाग लेंगे। इसके बाद प्रदर्शन के आधार पर जिला की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन द्वारा जिला टीम को लेकर ट्रायल बरसत रोड भैंसवाल स्थित विजन क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल लिया गया। सुबह आठ बजे ट्रायल शुरू किया। रोहतक से चयनकर्ता दीपक सैन, जिला एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र सिंह, सदस्य लोकेश भाटिया और कोच प्रवीण कुमार की देखरेख में पहले शारीरिक टेस्ट लिया गया। इसमें खिलाड़ियों ने दौड़ व अन्य गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके बाद खिलाड़ियों के खेल का टेस्ट लिया। खिलाड़ियों बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपनी प्रतिभा का प्रदश्रन किया। इसके आधार पर 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया। पानीपत डिस्टि्क्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि 15 जून को कैंप लगाया जाएगा। इसमें खिलाड़ी लगातार प्रदर्शन करेंगे। इसके आधार पर 16 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा। यह टीम अंतर जिला टूर्नामेंट में भाग लेगी। इसके बाद प्रदेश स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भैंसवाल गांव स्थित विजन क्रिकेट एकेडमी में 20 मई को अंडर-16 आयु वर्ग की टीम को लेकर ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें