पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में नियोजन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रकोष्ठ प्रभारी सुधीर पुजारा ने बताया कि इस रोजगार मेले में ऐक्सिस बैंक और मेधा फाउंडेशन के सहयोग से महाविद्यालय से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सहायक मैनेजर के पद हेतु साक्षात्कार लिया गया। ऐक्सिस बैंक की तरफ से एनआईआईटी लिमिटेड के मनोज और कविता ने पूर्व विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। मेधा फाउंडेशन की ओर से पंकज, सजल और मनन रोजगार मेले में उपस्थित रहे। साक्षात्कार के लिए महाविद्यालय के 30 पूर्व विद्यार्थियों ने सहभागिता की। यह साक्षात्कार प्रथम चरण हेतु किया गया जिसमें 14 विद्यार्थियों का चयन हुआ। उन्हें जॉब प्रोफाइल के बारे में बताया गया। उपस्थित रिक्रूटमेंट सदस्यों को तुलसी के पौधे प्रदान कर सम्मानित किया गया। नियोजन प्रकोष्ठ की ओर से विवेक कुमार, जयकुंवार और संदीप कुमार ने अपना सहयोग दिया।