रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाती जीआरपी टीम। जीआरपी
पानीपत। स्वतंत्रता दिवस के लिए शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने मिलकर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने स्टेशन पर यात्रियों के सामान के साथ ही स्टेशन पर घूम रहे संदिग्धों से भी पूछताछ की। टीम द्वारा स्टेशन पर प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय और बाहरी क्षेत्राें की बारीकी से जांच की गई। साथ ही टिकट के लिए लाइन में लगे यात्रियों से भी पूछताछ की गई। टीम द्वारा यात्रियों को कोई संदिग्ध वस्तु नजर आने पर जीआरपी और आरपीएफ को इसकी सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही स्टेशन पर संदिग्ध किस्म के युवकों पर भी टीम द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। टीम द्वारा लगातार सुरक्षा के लिए जांच अभियान चलाकर जांच की जा रही है।जीआरपी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस के लिए टीम द्वारा सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए विशेष जांच अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान टीम द्वारा स्टेशन, प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय और स्टेशन के बाहरी क्षेत्र की बारीकी से जांच की गई। साथ ही स्टेशन पर घूमते संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। संवाद