पानीपत। आरडब्ल्यूए सेक्टर-11 का चुनाव 16 फरवरी को कराया जाएगा। आत्मप्रकाश बरेजा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
इस संबंध में रविवार को श्रीकृष्ण कृपा पार्क में बैठक की गई। प्रधान बलवान सिंह ने बताया कि सोसायटी का कार्यकाल 22 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसलिए नई कार्यकारिणी का चुनाव अगले तीन वर्ष के लिए कराना आवश्यक है। सभी सदस्यों की सहमति से सेक्टर-11 निवासी आत्मप्रकाश बरेजा को चुनाव अधिकारी बनाया है। चुनाव अधिकारी आत्मप्रकाश बरेजा ने चुनाव की समय सारिणी जारी की है।उन्होंने बताया कि आरडब्ल्यूए सेक्टर-11 के चुनाव को लेकर आठ फरवरी को नामांकन भरे जाएंगे। 12 फरवरी को नामांकन वापस ले सकते हैं और 16 फरवरी को चुनाव होगा। इस मौके पर ओपी चुघ, बलवान सिंह, सतीश अरोड़ा, प्रकाश चुघ, अमर, जगदीश कालड़ा, सतपाल जुनेजा, धीरज शर्मा, हरमिंद्र कंबोज, अर्जुन देव बलेचा और किशोर छाछड़ा उपस्थित रहे।