फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेलवे स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान

Wed, 01 Oct 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान में डॉग स्क्वॉड की मदद से यात्रियों के सामान और ट्रेनों के कोचों में गहन जांच की गई। अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षा कक्ष में यात्रियों को भी जागरूक किया गया कि वे अपने सामान को बिना निगरानी के न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार और आरपीएफ थाना प्रभारी दिनेश कुमार मीना ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे अभियानों से अपराधियों पर नजर रखने के साथ-साथ यात्रियों को भी सुरक्षा का संदेश जाता है। स्टेशन पर बड़ी संख्या में रोजाना यात्री सफर करते हैं ऐसे में सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें