फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान, कई चोर रास्ते आज भी खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सर्च अभियान चलाया। अंबाला से एंटी एक्वायड और डॉग स्क्वायड दस्ता पहुंचा। टीमों ने रेलवे स्टेशन पर करीब दो घंटे सघन जांच अभियान चलाया। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने पूरा दिन में करीब 90 ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया। इन सबके बीच रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन चोर रास्ते आज भी खुले हैं।
विज्ञापन

अंबाला जीआरपी डीएसपी राजेश कुमार ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जगाधरी रेलवे स्टेशन पर मिले धमकी भरे पत्र को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि पत्र में पानीपत रेलवे स्टेशन को 13 नवंबर को उड़ाने की धमकी दी है। जीआरपी के अधिकारी व कर्मचारी इस तरह की धमकी को अनदेखा न करें। रेलवे स्टेशन पर लगातार जांच चलाएं और किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने पर तुरंत सूचना दें। इसके बाद टीमों ने रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया। जीआरपी थाना प्रभारी सूरत पाल सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर लगातार सतर्कता बरती जा रही है। यहां आने वाले प्रत्येक यात्री के सामान की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाती है। जीआरपी के जवानों अलग-अलग समय में ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इसके साथ भोड़वाल माजरी में तीन दिवसीय समागम को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

चोर रास्तों को बंद करने की तरफ नहीं ध्यान
रेलवे और जीआरपी का स्टेशन पर आने वाले चोर रास्तों को बंद करने की तरफ कोई ध्यान नहीं है। ये आज भी खुले पड़े हैं। शुक्रवार को यात्री और बाहरी व्यक्ति इन रास्तों से बेरोकटोक आते जाते रहे। लोगों का कहना है कि ऐसे स्थानों पर जीआरपी जवानों को तैनात करना चाहिए। सख्ती बरतने पर यात्रियों का अवैध रूप से प्रवेश बंद हो जाएगा। जीआरपी थाना प्रभारी सुरत पाल सिंह ने बताया कि इन रास्तों पर विशेष नजर रखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें