पानीपत।एक यूडीसी कर्मी के तबादले को लेकर बिजली निगम गोहाना रोड कार्यालय के सनौली रोड सब डिवीजन की एसडीओ को बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने तलब कर लिया है। जिस पर एसई ने एसडीओ को कारण बताओ नोटिस भेजते हुए जवाब मांगा है। नोटिस में एसई ने एसडीओ से जवाब मांगा है कि उन्होंने कर्मचारी सुभाष की ट्रांसफर करने के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद एसई से उन्होंने उसी कर्मचारी के तबादले की सिफारिश भी कर दी। जो दर्शाता है कि उन्हें इसकी सटीक जानकारी नही है। इसलिए इस विषय पर सटीक जानकारी के साथ दो दिन में जवाब दें। गौरतलब है कि बिजली निगम की कर्मचारी यूनियन ने एसई धर्म सुहाग को एजेंडा सौंपा था। जिसमें यूडीसी सुभाष चंद्र का तबादला समालखा में किए जाने की मांग रखी है। जिस पर एसई ने संज्ञान लेते हुए एसडीओ से इसका जवाब मांगा है।