एसडी कॉलेज बना जोनल बेसबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज ने सोमवार को आर्य कॉलेज में आयोजित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जोनल बेसबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता जीत ली है। साथ ही टीम ने इंटर जोनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। पुरुष बेसबॉल टीम में रविंद्र, दीपक, अजय, रजत, आदित्य, बादल, विशाल और अंकित शामिल रहे। उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए प्रतिस्पर्धी टीमों को पछाड़ दिया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इंटर जोनल बेसबॉल पुरुष प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार व बुधवार को होगी।
एसडी कॉलेज के प्रधान पवन गोयल ने कहा कि कॉलेज के खिलाड़ियों पर उन्हें गर्व है। खेल इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद हैं। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कॉलेज की पुरुष बेसबॉल टीम के खेल की तारीफ करते हुए उन्हें इंटर जोनल में भी अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कहा कि जो छात्र-छात्राएं खेलों में भाग लेते हैं, उन्हें जीवन में अच्छे मुकाम प्राप्त होते हैं। खेलकूद शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क के विकास में भी सहायक है। इस मौके पर डॉ. सुशीला बेनीवाल, प्रो. रजनी देवी, डॉ. कोच अंकुश, दीपक मित्तल व प्रताप मौजूद रहे।