पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र बेसबॉल (पुरुष) 2023 का चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। इतना ही नहीं, कॉलेज की बेसबॉल टीम के चार खिलाड़ियों रविंद्र, अजय देसवाल, रजत और विशाल का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए भी हो गया है।
एसडी कॉलेज की बेसबॉल टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए विरोधी टीमों की एक न चलने दी और अपने सभी मुकाबले जीते। इससे पहले कॉलेज बेसबॉल टीम ने आर्य कॉलेज पानीपत के मैदान में राजकीय महाविद्यालय पानीपत की टीम को 8-4 के अंतर से हराकर जोनल बेसबॉल का खिताब भी हासिल किया था। जोनल टूर्नामेंट की जीत के बाद कॉलेज की बेसबॉल टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित इंटर जोनल बेसबॉल पुरुष टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाकर बेसबॉल चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया।
कॉलेज के प्रधान पवन गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल, प्रो. रजनी देवी, अंकुश मलिक, ग्राउंडसमैन प्रताप और अन्य स्टाफ सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों रविंदर, दीपक, अजय, रजत, आदित्य, बादल, विशाल और अंकित को बधाई दी और उनकी मेहनत एवं लगन की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि कॉलेज के सभी खिलाड़ियों पर उन्हें नाज है। खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई जिससे इंटर जोनल बेसबॉल पुरुष टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाकर चैंपियन बनी।
बॉक्स
इन मुकाबलों को जीतकर बना चैंपियन
एसडी कॉलेज की बेसबॉल टीम ने अपने पहले मैच में एसए जैन अंबाला सिटी को 8-1 से, दूसरे मैच में आर्य कॉलेज पानीपत को 8-6 से और तीसरे मैच में गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर को 6-5 के अंतर से हराया और चैंपियनशिप पर कब्जा किया।