फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिसकर्मियों के साथ की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत के पठान मोहल्ला निवासी एक नशेड़ी ने डॉयल 112 पर फोन कर पुलिसकर्मी को गालीगलौज की। पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय से पानीपत पुलिस के पास फोन आया तो डॉयल 112 पठान मोहल्ला पहुंची और आरोपी से गाली गलौज करने का कारण पूछा तो उसने पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई शुरू कर दी। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ किला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। किला थाने में तैनात ईएएसआई श्रीकृष्ण ने बताया कि वह ईआरवी 556 पर इंचार्ज हैं। बुधवार को एसपीओ जममेर व ईएचसी राधेश्याम के साथ किला के पास गश्त पर थे। कंट्रोल रूम पंचकूला से शाम सवा छह बजे सूचना मिली कि पठान मोहल्ला निवासी अशोक पानीपत मुख्यालय डायल 112 पर कॉल कर कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर रहा है। वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें युवक नशे में धुत था और लड़खड़ा रहा था। उसने युवक से कॉल करने बारे पूछा तो कोई जबाव नहीं दिया। उसने अपना नाम अशोक बताया। वह एकदम तैश में आ गया और उसने कर्मचारियों के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। एसपीओ जसमेर के साथ हाथापाई की। पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें