अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। इस्कॉन कुरुक्षेत्र एवं इस्कॉन प्रचार समिति पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया गया। इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने हरे कृष्णा महामंत्र को दुखों को दूर करने का उपाय बताया। मुख्यातिथि शहरी विधायक रोहिता रेवडी, समाजसेवी अविनाश पालीवाल, विजय जैन, रथयात्रा के निदेशक सियाराम गुप्ता, चेयरमैन राम निवास गुप्ता, जगदीश जैन, इस्कॉन प्रचार समिति पानीपत के प्रधान सुंदर लाल चुघ, जगदीश अग्रवाल, आशु गुप्ता ने भगवान जगन्नाथ भाई बलराम और बहन शुभद्रा के साथ परम भक्त प्रभुपाद की आरती की। इसके बाद गोपाल, सोनू गर्ग, बोबी गुप्ता और महावीर बंसल के द्वारा रथयात्रा के दौरान स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरित किया। साक्षी गोपाल दास ने बताया कि ब्रह्मांड पुराण में कहा गया है कि जो व्यक्ति भगवान जगन्नाथ जी के रथ के रस्सों को अपने हाथों से खींचता है उसके जन्म-जन्मांतर के सारे पाप नष्ट हो जाते है। इसके बाद गोविंद कृष्ण दास ने हरे कृष्णा महामंत्र का गुनगान करते हुए युवा टीम को नृत्य करने के लिए प्रेरित किया। इस रथ यात्रा में देश के विभिन्न प्रदेशो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मुंबई, वृंदावन और दिल्ली इत्यादि से भक्तजन इस रथ यात्रा में शामिल हुए रथयात्रा में झांकियां निकाली गईं। इस अवसर पर इस्कॉन प्रचार समिति पानीपत के प्रधान सुंदर लाल चुघ, आशु गुप्ता, राज कुमार माटा, अविनाश पालीवाल, रोहिता रेवडी, विजय जैन, रथ यात्रा के डायरेक्टर सियाराम गुप्ता, राजीव गुप्ता, महाबीर बंसल, बोबी गुप्ता, चेयरमैंन राम निवास गुप्ता, जगदीश जैन, चांद रोहिल्ला, रघुकुमार दास, जयकुमार गोयल, सोनू गर्ग, प्रदीप बंसल, विकास जुनेजा, ईश्वर चंद, गोर दास, शिवकुमार, सत्यवीर गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, अशोक गोयल, लीलाधर और राम प्रसाद जैन मौजूद रहे।