फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता संबंधित दस्तावेज न होने वाले स्कूल होंगे बंद : बीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। शिक्षा के नाम पर धड़ल्ले से गैर मान्यत प्राप्त स्कूलों की दुकान खुलती ही जा रही हैं। ऐसी दुकानों में बच्चों के भविष्य के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। इन स्कूलों की मैक्स वैन बच्चों को ठूंस-ठूंस कर सरेआम सड़कोंं पर दौड़ते हुए देखी जा सकती हैं। फिर भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसे ही बगैर मान्यता स्कूल आए दिन सनौली-बापौली, जलालपुर प्र‎थम, रिशपुर, गढ़ी बैसक, पसीना, गोयला सहित क्षेत्र के अनेकों गांवों में निजी स्कूल खुलने के मामला सामने आ रहे हैं। इस साल अब सनौली-बापौली क्षेत्र में बगैर मान्यता स्कूल घरों व चौपालों के अंदर नियमों को ताक पर रख कर सरेआम खोले जा रहे हैं। अभी तक शिक्षा विभाग व प्र‎शासन, सरकार का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। इन बगैर मान्यता स्कूलों में छोटे-छोटे कमरे हैं। न स्कूल में शौचालय हैं और न खेलने के लिए खेल मैदान। ग्रामीणों ने बगैर मान्यता खुल रहे स्कूलों पर कार्रवाई कर इन्हें बंद करने की मांग की हैं।
विज्ञापन


बीईओ खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा खत्री ने बताया कि सभी सरकारी स्कूलों के इंचार्जों को गांवों में खुल रहे बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की मौके पर जा कर सूची तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। उन पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सनौली-बापौली ब्लॉक में करीब 25 से अधिक बगैर मान्यता स्कूल हैं। अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को मान्यता प्राप्त स्कूल में ही दाखिला दिलाएं। ताकि उनका भविष्य खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें