पानीपत। निदेशालय माध्यमिक शिक्षा ने खंड व जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की है। यह प्रतियोगिताएं 25 अगस्त तक आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से सभी जिला व खंड स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने स्तर पर प्रतियोगिता की समय-सारणी निर्धारित करें। स्पर्धा का आयोजन सुनिश्चित करें। संवाद