राजकीय विद्यालय में रामलीला का मंचन करते बच्चे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सनौली खुर्द गांव में शनिवार को बाल रामलीला का मंचन किया गया। बच्चों ने श्रीराम-सीता स्वयंवर, राम-भरत का मार्मिक मिलन का मंचन किया। इन प्रस्तुतियों ने बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास व सांस्कृतिक चेतना का संचार किया। कार्यक्रम की देखरेख सचिन, हरिओम व सविता द्वारा की गई। प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र को आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श पति व आदर्श राजा के रूप में बच्चों के माध्यम से जिस सुंदरता से प्रस्तुत किया। वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना। विशेषकर भरत के त्याग और भाईचारे से भरे चरित्र का मंचन उपस्थित सभी के हृदय में गहरा प्रभाव छोड़ गया।