फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट धर्मशाला में 30 अगस्त को होगी सर्वखाप महापंचायत : टेकराम कंडेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किसानों व सामाजिक मुद्दों को लेकर जाट धर्मशाला में 30 अगस्त को सर्वखाप महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जाट धर्मशाला में सर्वजातीय कंडेला खाप व जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेता चौधरी टेकराम कंडेला ने बताया कि सर्वखाप खाप प्रतिनिधि व जनकल्याण मंच के पदाधिकारी व किसान संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों की यह महापंचायत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान फसलों पर एमएसपी का गारंटी कानून, हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव, स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करवाने, प्राकृतिक व मोटी खेती को बढ़ावा देने, भारी बरसात के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलवाने, 36 बिरादरियों के भाईचारे को मजबूत करने, युवाओं को नशे से दूर रखने जैसे कई अहम मुद्दों को लेकर प्रस्ताव पास किए जाएंगे। कंडेला ने कहा कि आज किसानों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। केंद्र सरकार को चाहिए कि किसानों को लाभकारी भाव मिले उन्होंने कहा कि देश में प्रदेश में नैतिकता गिरती जा रही है विदेश में राजनीति का स्तर भी गिरता जा रहा है देश में ईमानदार भी जमीन से जुड़े व्यक्ति वे सामाजिक मुद्दों से जुड़े हुए हर व्यक्ति को आगे आकर देश के प्रति अपनी भावना दिखानी चाहिए ताकि देश आगे बढ़े। इस मौके पर उनके साथ पंचायती प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीरा डालमवाला, जन कल्याण मंच के प्रदेश प्रभारी सुभाष बड़सीकरी, मंच के उपप्रधान अभेराम कंडेला, किसान यूनियन के जिला प्रधान अजमेर डालमवाला, कुरुक्षेत्र जन कल्याण मंच के प्रधान किशनलाल डांडा, मोहित देशवाल, राम किशन रेडू, मंच के महासचिव जय कुमार हथीरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें