पानीपत। सब्जी मंडी संघर्ष समिति शिव चौक का प्रधान संसार सिंह को बनाया गया है। वहीं उप प्रधान और 11 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। मासाखोरों ने बैठक में संसार सिंह को आगामी दो वर्षों के लिए प्रधान बनाने का फैसला लिया है, जिस पर सभी ने सर्वसम्मति दी। इसके बाद प्रधान का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। मंडी के एजेंडों को लेकर नव नियुक्त कार्यकारिणी की शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे शिव चौक सब्जी मंडी में बैठक हुई। इसमें प्रधान और नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि वे मासाखोरों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने सनौली रोड और उझा रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी के किला एरिया में शिफ्ट करने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि नई सब्जी मंडी में आने जाने तक का रास्ता नहीं है। वहां मासाखोर सब्जी नहीं बेच सकेंगे। इस बारे वे पहले भी संघर्ष करते आए हैं और उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर बंटी, गाैरव, राजू व संजय माैजूद रहे।