फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विज्ञान निबंध लेखन में सानिया को सांत्वना पुरस्कार

Sun, 05 Apr 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार व प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से 18 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का परिणाम अब घोषित किया गया है। प्रतियोगिता में जीएसएसएस तहसील कैंप की 12वीं कक्षा की छात्रा सानिया ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सानिया को 3000 रुपये की सम्मान राशि और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्रतियोगिता के मुख्य परिणामों में चरखी दादरी की हिमांशी प्रथम जबकि करनाल की अविका जून द्वितीय और पलवल की अस्मिता तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से चयनित 220 विद्यार्थियों में से 160 ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में जिले से 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें सारा सिंह, रुक्सार, पारस, तन्नु, वैभवी, इशान्या, सूर्यांश, नैंसी, सानिया और संजना शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें