सनौली। देर रात तेज आंधी आने के अनेक जगहों पर पेड़ के साथ बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर जाने पर भारी नुकसान हुआ है। वहीं सनौली-बापौली सब डिवीजन के गांवों में आंधी में टूटे 120 बिजली के खंभे व आधा दर्जन ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गए हैं। इससे दोनाें सब डिविजन के अंतर्गत आने वाले 42 गांवों की पूरी रात अंधेरा छाया रहा। बिजली निगम की टीम ने गांवों की बिजली सप्लाई को लेकर कड़ी मशक्कत कर 18 घंटे ठीक की गई। अभी भी बंद पड़ी बिजली सप्लाई गांव शिमला गुजरान, नवादा, तामसाबाद में भी देर रात तक बिजली निगम ने ठीक कराने की बात कही है। सनौली-बापौली ब्लॉक के 49 गांवों में से एक भी गांव में रात को आंधी आने के बाद सप्लाई सारी रात बंद रही और 12 गांवों और खेतों में आंधी में टूटे पड़े बिजली के 129 खंभे, तार व दर्जनों ट्रांसफार्मर ठीक न होने पर कई घंटे बाद भी बिजली सप्लाई नहीं पहुंची। 12 से अधिक गांवों के खेतों की बिजली व्यवस्था ठप पड़ी रही। आंधी में बिजली के तार व कई खंभे टूटने से सनौली-बापौली ब्लाॅक के चार गांवों में देर शाम तक अंधेरा छाया हुआ है। बिजली नहीं आने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शाम को बिजली न आने से गांवों में जलघर के ट्यूबवैल न चलने से पानी की सप्लाई भी नहीं हो सकी है। वही बिजली विभाग की टीम बाधित लाइनों को ठीक करने के लिए लाइनमैन लगे हुए हें। ग्रामीण राजपाल, बलवान, सतीश पाल, विनोद, कृष्ण, सुरेश, रोहतास, बलकार, मामन, महाबीर, सुनील व नरेश का कहना है कि तेज आंधी से गांव में बिजली के खंभे व तार टूटे पड़े हैं। खेतों की बिजली की सप्लाई बंद है।
बापौली सब डिविजन बिजली निगम एसडीओ परमिंद्र सिंह का कहना है कि बिजली का तार व खंभे जोड़ने के लिए टीम काम कर रही हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।