पानीपत। सनातन नववर्ष नव संवत्सर से शुरू होता है जो सूर्य उदय के प्रकाश से शुरू होता है। पाश्चात्य जगत के नव वर्ष की शुरुआत अंधकार में होती है। हमारा नववर्ष अंधकार से प्रकाश में लाता है।
उक्त विचार गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने श्री कृष्ण कृपा धाम मंदिर सुखदेव नगर में सनातन नव संवत्सर के शुभारंभ पर गीता पाठ करते हुए व्यक्त किए। इसकी शुरुआत श्री गीता का हवन के साथ की। इसके साथ श्री कृष्ण कृपा धाम मंदिर की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि मंगलवार दिल्ली में अक्षर धाम मंदिर में संत समाज की बैठक थी। इसमें अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के बारे में बताया कि यहां जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में राम जी विराजमान होंगे। उस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि श्री राम प्रतिष्ठा के लिए शतकोटी हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। यह जनवरी 2024 तक चलेगा। इस अवसर पर समिति प्रधान सुरेश अरोड़ा, सुनील ग्रोवर, सुरेश शर्मा, अंकुश बंसल, कुंवर रविंद्र सैनी, राकेश चुघ, सतीश शर्मा, प्रीतम गुजर, पंकज वर्मा, सुभाष मेहता, राजेश बत्रा, विपिन सरधाना, अर्जून देव नारंग, ओम सचदेवा, तरुण राजपाल, विपिन गुप्ता, राज कुमार झाब व जीओ गीता महिला सत्संग मंडल के सदस्य उपस्थित रहे ।