फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा को बजट से मिलेगा विकास का डबल इंजन : अशोक कुच्छल

Tue, 03 Mar 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में शहरी विकास, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, पेयजल, सीवरेज, सड़कों और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी है। इससे समालखा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में नगर निकायों के लिए वित्तीय प्रावधान बढ़ाए जाने से नगर परिषद को विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी। समालखा में चल रहे सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी और सौंदर्यीकरण कार्यों को और मजबूती मिलेगी। कुच्छल ने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में नगर परिषद पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें