फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन सतबीर शर्मा का पैतृक गांव में हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। मार्केट कमेटी समालखा के नवनियुक्त वाइस चेयरमैन सतबीर शर्मा का रविवार को उनके पैतृक पूठर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसका फूलों व नोटों की मालाओं से सम्मान किया। सतबीर शर्मा को ग्रामीण ढोल बजाते हुए नाचते हुए गांव के चौराहे से घर तक ले गए। वाइस चेयरमैन सतबीर शर्मा ने कहा कि उसे जो जिम्मेदारी मिली है उस पर खरा उतरेंगे। किसानों की हर समस्या का समाधान कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। इस मौके पर जयपाल छोक्कर, सरपंच सुमेर सिंह घनघस, नरेश कुमार, दिनेश कुमार, सुधीर घनघस, संदीप घनघस, प्रेम शर्मा, कुलदीप व शमशेर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें