फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नगर निगम में आज से लगेंगे समाधान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम के ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स स्थित निगम आयुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर के कार्यालय में सुबह नौ से 11 बजे तक समाधान शिविर लगाया जाएगा। इसमें शहर के लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान मिल सकेगा। यहां लोगों की समस्या के समाधान के साथ उनको अतिक्रमण न करने और स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

निगम आयुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि वे निगम की ओर से शहर के लोगों को दी जाने वाली सेवाओं की शिकायतों का तुंरत समाधान कराने का प्रयास करेंगे। इसके लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारियों को समाधान शिविर के समय निगम कार्यालय में मौजूद रहना होगा। वे स्वयं शिकायतों की मॉनिटरिंग करेंगे। ताकि शहर के लोगों को समय पर उनकी समस्याओं से निजात मिल सके। हर शिकायत की बारीकी से मॉनिटरिंग की जाएगी। जिसकी रिपोर्ट मुख्यालय तक भेजी जाएगी।
उन्होंने कहा कि निगम कार्यालय में आकर शहर के लोग मुख्य रूप से संपत्ति आईडी में त्रुटि, अनापत्ति प्रमाण पत्र, विकास कार्याें की मांग, लंबित विकास कार्याें की शिकायतें, सुझाव, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संपत्तिकर में त्रुटि, स्थापना शाखा से लंबित काम, रिहायशी प्रमाण पत्र, पीने के पानी और सीवरेज या निकासी की शिकायतें एवं मांग, सड़कों, लाइटों की शिकायतें एवं मांग को साझा कर सकते हैं। उनकी शिकायतों को सुना जाएगा और उसका समाधान का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के आदेशों के बाद निकाय की ओर से भी ये आदेश जारी किए गए हैं। इसे लेकर निकाय अधिकारियों ने योजना बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें