फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ससुराल में पहली मंजिल से गिरकर सैलून संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खोतपुरा गांव में छत पर सो रहे सैलून संचालक की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में पहली मंजिल से गिरकर मौत हो गई। भोर में चार बजे पत्नी उठी तो उसने पति को ढूंढना शुरू किया। छत से नीचे झांक कर देखा तो पति नीचे गिरा था। इसके बाद वह उसे लेकर सामान्य अस्पताल पहुंची, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

खोतपुरा गांव निवासी वाजिद ने बताया कि उसने अपनी बहन सलमा की शादी शामली के झिंझाना निवासी कमल हसन (36) के साथ की थी। जीजा और बहन दोनों पिछले 10 साल से उनके मकान में पहली मंजिल पर रहते थे। जीजा का गांव में ही सैलून था। वह सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर आया। खाना खाने के बाद अपने दो बच्चों के साथ छत पर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी सलमा बाकी तीन बच्चाें के साथ कमरे में सो रही थी। सलमा सुबह चार बजे उठी तो उसे कमल दिखाई नहीं दिए। उसने ढूंढते हुए छत से नीचे देखा तो वह जमीन पर पड़े थे। सलमा ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। वह जीजा को उठाकर सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी। कमल के पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें