फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सैलून संचालक ने मालगाड़ी के नीचे कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। परशुराम कॉलोनी निवासी एक सैलून संचालक ने जाटल रोड पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। वह कई दिन से परेशान चल रहा था। परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से घटना का पता चला और वह जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने उसकी पहचान कर ली है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। जानकारी के अनुसार कर्मबीर (35) निवासी परशुराम कॉलोनी बुधवार सुबह 10 बजे घर से चला गया था। वह घर पर ही मोबाइल व पर्स छोड़ गया था। कर्मबीर का कॉलोनी में ही हेयर सैलून है। परिजन सुबह से उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। परिजनों ने सोशल मीडिया पर उसकी फोटो डालकर उसके बारे में पता लगाने की कोशिश की। परिजनों को बुधवार शाम को पता चला कि कर्मबीर का शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा है। उन्होंने अस्पताल जाकर उसकी शिनाख्त की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह युवक काफी देर तक जाटल पुल के नीचे रेलवे ट्रक पर घूमता रहा। जब अंबाला की ओर से आई मालगाड़ी गुजर रही थी तो वह ट्रैक के पास खड़ा हो गया। जब मालगाड़ी के दो डिब्बे गुजरने वाले थे तो उसने पटरी पर सिर रख दिया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें