फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से सेल्स मैन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी के पास तेल के टैंकर ने एक व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। तेल टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा सेल्स पेट्रोल पंप हांसी पर कार्यरत है । 28 अगस्त को वह एक तेल टैंकर के साथ रिफाइनरी में तेल लेने के लिए आया था। ड्राइवर ने उसे मेन गेट से थोड़ा आगे छोड़ दिया वह पैदल-पैदल डिपों की ओर जा रहा था ।तभी पीछे से आ रहे एक तेल टैंकर ने टक्कर मार दी। जिसे कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जितेंद्र ने बताया हालात में सुधार होने के बाद उसने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस को दी। मामले के जांच अधिकारी एसआई बलवान सिंह ने बताया के टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें